खनिज के अवैध खनन एवं परिवहनकर्ताओं के 1 करोड़ 14 लाख कीमत के राजसात 16 वाहन

 नगर निगम  आयुक्त  को  उपयोग  के  लिए  सोंपे 
नगर निगम को  प्रतिमाह  15 लाख  75  हजार  भाड़े के बचेंगे 


उज्जैन  3  जनवरी । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आज   जिला प्रशासन द्वारा   अवैध परिवहनकर्ताओं  से  मप्र गौण खनिज नियम-1996 की नियम-53(2)ख के प्रावधानों के तहत  विगत दिनों राज सात  किए गए  कुल  16  वाहन  जिनकी  कुल  कीमत  1  करोड़  14  लाख  रु है एडीएम  श्री  नरेन्द्र सूर्यवंशी  ने  नगर निगम आयुक्त श्री  क्षितिज सिंघल   को  सौंप  दिए  है  ।   एमपी रोडवेज के पुराने डिपो में खड़े इन 16  वाहनों को नगर निगम आयुक्त को निगम  कार्यो में  उपयोग के लिए दिया गया   हैं  । नगर निगम को उक्त वाहन मिलने से प्रतिदिन ₹52500 और प्रति माह ₹15 लाख 75 हजार  की बचत होगी ।   सोंपे  गए वाहनों में दो जेसीबी , पांच डंपर और शेष ट्रैक्टर ट्राली  है  .