घण्टनाद आंदोलन कल

उज्जैन। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की जनता से किये गए झुठे वादों के खिलाफ कल मुंगी चोराहे से लेकर कोठी तक भाजपा घन्टानाद आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर की आवश्यक बैठक लोकशक्ति कार्यालय पर आयोजित की गई।
भाजयुमो नगर सह मीडिया प्रभारी अपूर्व देवड़ा ने बताया कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओ, महिलाओं, किसानों से किये गए झूठे वादों के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी का घंटा नाद आंदोलन को लेकर युवा मोर्चा उज्जैन की आवश्यक बैठक कार्यलय पर आयोजित की गई।
बैठक को विधायक पारस जी जैन, मोहन जी यादव एवं नगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी जी ने संबोधित किया। वहीं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की वादा ख़िलाफ़ी के खिलाफ संघर्ष करेगा। 
बैठक में भाजयुमो असंगठित कामगार युवा कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक धनंजय जी शर्मा, महामंत्री द्वय अमेय जी शर्मा, योगेश सांगते, दिग्विजय सिंह चौहान, जयंत राव जी गरुड़, प्रदीप जी नाहर, मनीष जी आंजना, गौरव जी पटवा, विक्रम जी ठाकुर, विनोद जी मालवीय, मंडल अध्यक्ष सतीश सिंदल, प्रिंस दीक्षित, लक्की दरबार, आयुष बन्ना, सुमित वेदी, रवि बाथम आदि उपस्थित थे।
बैठक का संचालन भाजपा नगर महामंत्री सुरेश जी गिरी ने किया व आभार संजय जी अग्रवाल ने माना।