लॉकडाउन -4 : सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां , मास्क का भी नही किया पालन

 


मध्य प्रदेश में जारी लॉक डाउन- 4 के बीच कुछ ऐसी तस्वीरे भी सामने रही है जिसमें लॉक डाउन का पालन करने की सीखदेने वाले खुद नियमों का पालन नही कर रहे है।


  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीरें सामने आईं हैं। इनमें वे खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आ रहे। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।


दरअसल, शनिवार शाम को रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र के 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होना था। इसे लेकर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी शामिल हुए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 200 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। मुख्यमंत्री मंच पर कार्यकर्ताओं के साथ बिना मास्क के मिलते रहे और फोटो खिंचवाते रहे।



 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी उड़ाई नियमों की धज्जियां , जबकि भाजपा पर आरोप लगाया था
कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया।  उधर, कमलनाथ की अशोकनगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वे खुद भी मास्क नहीं लगाए हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।