मध्यप्रदेश में लॉक डाउन -4 की गाइडलाइन CM ने जारी की

मध्यप्रदेश में अब सिर्फ 2 जोन , रेड जोन और  ग्रीन जोन



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज जनता के नाम सम्बोधन में कोरोना महामारी के चलते 31 मई तक जारी लॉक डाउन -4 के लिए गाइड लाइन जारी की है। प्रदेश में अब केवल 2 जोन रहेगें पहला ग्रीन जोन दूसरा रेड जोन।


रेड जोन में ये जिले है - उज्जैन, इंदौर, भोपाल, देवास, जबलपुर,बुराहनपुर, खण्डवा   बाकि सभी  जिले ग्रीन जोन में रहेंगे।


रेड जोन के केंटनमेन्ट एरिया में किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर पूरा प्रतिबंध रहेगा ।


ग्रीन जोन में सभी गतिविधियां आम दिनों की तरह जारी रहेगी सोसल दूरी साथ ।


दोनों जोन में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आम लोगों का आवागमन अति आवश्यक गतिविधियों होने पर  छोड़कर शेष प्रतिबंधित रहेगा।


बस सेवाओं पर अभी 1 सप्ताह तक प्रतिबंध रहेगा, 1 साप्ताह बाद समीक्षा के बाद निर्णय लिया जावेगा।


केंटनमेंट क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध -


सभी केंटनमेंट क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध जारी रहेंगे , लोगों का आना जाना बंद रहेगा , केवल अति आवश्यक सेवाएं मेडिकल, एमरजेंसी, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। केंटनमेन्ट एरिया में उधोग बन्द रहेंगे लेकिन केंटनमेंट एरिया के बाहर उद्योग संचालित हो सकेंगे।


सभी जोन्स में ये गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा -


स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग सेंटर, सिनेमाघर, होटल, रेस्टोरेंट,मॉल,जिम, स्विंगपुल, हॉस्पिटल सेवा, मनोरंजन पार्क, खेलकूद प्रतियोगिता, सभी प्रकार के सामाजिक, धर्मिक आयोजन एवं सभी धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंध रहेगा।