- प्रदेश मे दूसरे राज्यों से लौटे मजदूर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हैं, इस वजह से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
- विभिन्न राज्यों से अब तक तीन लाख 12 हजार 509 मजदूर वापस आ चुके है मध्यप्रदेश में ।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के बाहर से जो मजदूर आ रहे हैं, वे जब अपने जिले की सीमा पर पहुंचते हैं, तब उनकी सीमा के बाहर ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाती है। इसके बावजूद ये मजदूर काफी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसलिए आपने देखा होगा कि नियंत्रित किया हुआ कोरोना एक बार फिर जंप लेता हुआ दिख रहा है।
मजदूरों के लिए परिवहन साधनों के इंतजाम की चर्चा करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एक मात्र ऐसा प्रांत है जो दूसरे राज्यों के मजदूरों को भी उनके राज्य की सीमा के अंदर बसों से पहुंचा रहा है।
प्रदेश में अब तक तीन लाख 12 हजार 509 श्रमिक वापस आ चुके हैं। सड़क परिवहन के माध्यम से 22 अप्रैल से 14 मई तक कुल दो लाख 26 हजार 803 श्रमिक वापस लाए गए। इनमें राजस्थान से 50 हजार 908, हरियाणा से 1329, गुजरात से एक लाख 29 हजार 431, उत्तरप्रदेश से 1936, महाराष्ट्र से 39 हजार 281, छत्तीसगढ़ से 3 हजार 865 और दमन व दीव से 53 श्रमिक लाए गए हैं। विशेष श्रमिक ट्रेनों से 86 हजार श्रमिक अपने घर लौटे हैं।
भोजन वितरण का निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण
उज्जैन : सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से शहर में गरीबों निर्धनों को किए जा रहे भोजन वितरण का नियंत्रण व मार्गदर्शन आयुक्त ऋषि ऋषि गर्ग ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को सुपुर्द किया है, जो संबंधित संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं। शुक्रवार को आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भोजन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए*